Wednesday, September 17, 2025
मध्य प्रदेश में अशोक के शिलालेख inscription of Ashoka in Madhya Pradesh
1. गुर्जरा, जिला दतिया
इस लघु शिलालेख में अशोक का नाम का देवनामपिय पियदस्सी अशोकराजा मिलता है।
रूपनाथ कटनी
यह लघू शिलालेख कटनी जिले में कैमूर पहाड़ियों पर स्थित है। यहां कैमूर पर्वत श्रृंखला में अलग अलग ऊंचाई पर तीन तालाब स्थित हैं। सबसे ऊपर वाले तालाब को राम कुंड, बीच वाले को लक्ष्मण कुंड और सबसे नीचे वाले तालाब को सीता कुंड के नाम से जाना जाता है। ये तालाब ऊपर की पहाड़ी से निकलने वाले झरनों से लगातार भरे रहते हैं।
रायसेन जिले में सांची का धर्मभ्रष्ट अभिलेख
यह एक स्तम्भ अभिलेख है जिसमें सांची स्तूप के निर्माण के बारे में बताया गया है। इस अभिलेख में अशोक ने बौद्ध संघ के आदेशों की अवहेलना करने वाले भिक्षुओं के लिये दण्ड़ का प्राविधान किया है। साँची से मिलने वाले कई अभिलेखों में इस स्थान को श्काकनादबोटश् नाम से अभिहित किया गया है।
सारूमारू या पनगुरिया शिलालेख
सारोमारु एक प्राचीन मठ परिसर और बौद्ध गुफाओं का पुरातात्विक स्थल है। यहां बौद्ध गुफाओं पर अशोक के अभिलेख उत्कीर्ण हैं। यह स्थान सिहोर जिले के पनगुरिया, बुधनी तहसील के पास स्थित है।
Location: BHOPAL, MADHYA PRADESH
Bhopal, Madhya Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment